कोंडागांव: सीएसआर के तहत क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड ने 4 मेधावी छात्रों को दी स्कॉलरशिप
क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड एवं क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित समारोह में ग्रामीण क्षेत्र के चार मेधावी विद्यार्थियों को 'ग्रामीण विद्या स्कॉलरशिप' प्रदान की। सम्मानित विद्यार्थियों में वर्षा बैध (कोटपाड़), रिचा नंदी (फरसगांव), तमबती मौर्य और नीतू कश्यप (पोलेबेड़ा, जैबेल) शामिल हैं।