बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी तथा कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने रविवार को नगर के बाजारपारा क्षेत्र का निरीक्षण कर बाजार के सुव्यवस्थित पुनर्विकास की तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाजार क्षेत्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया तथा आम नागरिकों, व्यापारियों और ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समग्र विकास की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को आधुनिक एवं व्यवस्थित बाजार शेड के निर्माण, बेहतर विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था तथा वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर श्री मनोज जैन, सुश्री सोनामणि पोयाम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सचिन गुप्ता एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
#Kondagaon #UrbanDevelopment #Chhattisgarh #जनहित #विकास