बेल्थरारोड में राज्य कर विभाग का व्यापारी संवाद कार्यक्रम, जीएसटी समस्याओं पर हुई खुली चर्चा
#बलिया: #बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जीएसटी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापारियों और विभागीय अधिकारियों के बीच सीधा संवाद हुआ।
कार्यक्रम में #जीएसटी उपायुक्त अनिल कुमार, सहायक आयुक्त अनिल कुमार यादव तथा राज्य कर अधिकारी सिकंदर वर्मा ने व्यापारियों को जीएसटी नियमों, अनुपालन और ऑनलाइन प्रक्रियाओं की जानकारी दी। इस दौरान व्यापारियों ने जीएसटी पोर्टल, #रिटर्न फाइलिंग और अन्य व्यावहारिक समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिस पर विस्तार से चर्चा की गई।अधिकारियों ने व्यापारियों को सलाह दी कि वे अपनी जीएसटी लॉगिन आईडी और #पासवर्ड स्वयं सुरक्षित रखें तथा समय-समय पर अपने खाते की निगरानी करते रहें। उन्होंने कहा कि केवल अधिवक्ता या सीए पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय कारोबारी स्वयं भी अपने जीएसटी रिकॉर्ड और गतिविधियों की जानकारी रखें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि या धोखाधड़ी से बचा जा सके। कार्यक्रम में प्रधान सहायक अवधेश कुमार, प्रधान सहायक आशीष कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में व्यापारी नेता प्रशांत कुमार जायसवाल (मंटू), अरुण कुमार गुप्ता (पप्पू), सुनील जायसवाल (टिंकू), धर्मेंद्र सोनी, पंकज पांडेय, सौरभ गुप्ता, तौहीद अनवर लारी, संजय जायसवाल, अनिल समेत अन्य व्यापारियों ने सहभागिता की।
व्यापारियों ने विभाग की इस पहल का स्वागत करते हुए ऐसे संवाद कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।