पीलीबंगा: घर में घुसकर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और 60 हजार की नकदी चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
पीलीबंगा गांव में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए घर में रखी अटैची से लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने आज सोमवार को बताया किवारदात में करीब 5 तोला सोने के आभूषण, 200 ग्राम चांदी तथा 60 हजार रुपए की नकदी चोरी होने का आरोप है। पीलीबंगा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।