मनोहरथाना: मनोहरथाना ब्लॉक के तृतीय श्रेणी शिक्षकों ने स्थानांतरण की मांग को लेकर निकाली रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मनोहरथाना ब्लॉक के शिक्षक रैली के रूप में हाथों में ज्ञापन लेकर नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि REET-2024 भर्ती की नियुक्तियों से पहले तृतीय श्रेणी शिक्षकों, शारीरिक शिक्षकों एवं प्रबोधकों के स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से खोले जाएं।