पुरनहिया: केके पाठक के फरमान के कारण जिले में छोटे-छोटे बच्चे ठिठुरती ठंड में स्कूल जाने को मजबूर: भाजपा जिला महामंत्री विनय कुमार
भाजपा जिला महामंत्री विनय कुमार सिंह ने कहा है कि ठंड में बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मेरा बिहार सरकार से सवाल है, क्या मुख्यमंत्री से बड़े हो गए हैं पाठक जी। भाजपा जिला महामंत्री ने आगे कहा कि माना की शिक्षा जरूरी है परंतु जीवन से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। आठवीं कक्षा तक के बच्चों को राहत मिली चाहिए।