पुरनहिया: बराही मोहन गांव में अलाव तापने से मना करने पर अधेड़ की हुई पिटाई, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
बराही मोहन के वार्ड नंबर 7 में अलाव तापने से मना करने पर अधेड़ की पिटाई कर दी गई। इस संबंध में पीड़ित नंदलाल राम ने पुरनहिया थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें सोनू कुमार को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।