पुरनहिया: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पुरनहिया थाना क्षेत्र में 9जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की गई प्रतिनियुक्ति
पुरनहिया थाना क्षेत्र में 9 जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है ।इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष जितेंद्र महतो ने दी है ।उन्होंने बताया है कि थाना क्षेत्र के संवेदनशील 9 जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। लगातार सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है।