पुरनहिया: सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट डालने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई: अनंत कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, शिवहर
पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय ने शिवहर जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट ना डालें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तय है। इस बीच किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट, अप्रमाणित जानकारी, वीडियो, मैसेज किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर ना करें।