पुरनहिया: पुरनहिया थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का किया गया आयोजन
पुरनहिया थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष जितेंद्र महतो ने दी है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से दो नए मामले आए तथा तीन पुराने मामलों को लेकर अगली तारीख निर्धारित की गई है। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे तथा राजस्व कर्मी भी मौजूद रहे।