पुरनहिया: शिवहर जिला में आस्था के दीप से फैला उजियारा।
श्री रामोत्सव पर दीपोत्सव के दौरान चहुओर एक ही नाम और एक ही नारा गूंजता रहा। जय श्री राम ।घरों से लेकर दुकानों तक, मठ मंदिर, देव स्थल समेत देवालय और शिवालय सोमवार की देर रात तक दीपोत्सव में डूबा रहा। लगातार आस्था का दीप जलाकर भगवान श्री राम का स्वागत किया गया ।जिले के कई जगहों पर जागरण का भी मंचन किया गया।