बड़हिया: बड़हिया प्रखंड कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक, समस्याओं पर हुई चर्चा
गुरुवार अपराह्न 2 बजे बड़हिया प्रखंड कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. जिसमें BDO प्रतीक कुमार सहित प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं,लंबित मामलों एवं जन समस्याओं की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया गया.