चौबेपुर के चिन्ता पुरवा में खूनी खेल! दोपहर में चाकू, रात में युवक को दौड़ाकर मारी गोली
कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के वाज़िदपुर के मजरा चिन्ता पुरवा गांव में गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मामला दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश से जुड़ा सामने आया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले दोपहर में मृतक के दो भाइयों पर चाकू से हमला हुआ था। इसके बाद रात में गोली चलने की घटना हुई।
पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मृतक की पहचान गिरजा शंकर पुत्र शिव कुमार के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम है और गांव में तनाव का माहौल है।
#Kanpur #KanpurNews #Chaubepur #Chintapurwa #ChintaPurwa