किदवई नगर के शिवधाम अपार्टमेंट में कथित तौर पर चल रही जुए की फड़ पर क्राइम ब्रांच ने अचानक छापा मारकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक मौके से ₹2.60 लाख नकद, 3 ताश की गड्डियां और 9 मोबाइल फोन बरामद हुए। कार्रवाई एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में की गई।
बताया जा रहा है कि फ्लैट में रुपये लेकर घंटे के हिसाब से जुए की फड़ सजाने का आरोप है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
📍 कानपुर | उत्तर प्रदेश
#Kanpur #KanpurNews #KanpurCrime #CrimeBranch #PoliceRaid Gambling