15 साल की फरारी पर लगा फुल स्टॉप! उज्जैन से 2 इनामी गिरफ्तार 🚨
कानपुर के बर्रा थाना पुलिस ने 15 साल से फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, तकनीकी निगरानी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से दोनों तक पहुंच बनाई गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय अग्रवाल उर्फ संजीव राज गोयल और राहुल अग्रवाल के रूप में हुई है। संजय पर 50 हजार रुपये और राहुल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस का आरोप है कि दोनों फर्जी फर्म व एजेंसी बनाकर फर्जी आरसी और दस्तावेजों के आधार पर लोगों को बैंक से लोन दिलाते थे और बाद में लोन की रकम हड़पने का खेल करते थे।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, संजय के खिलाफ 24 और राहुल के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। बर्रा पुलिस ने दोनों को उज्जैन के नानाखेड़ा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
.
📍 कानपुर | उज्जैन
#Kanpur #KanpurNews #Barra #BarraPolice #KanpurPolice Ujjain UttarPradesh