चरखी दादरी: BJP कार्यालय में गांव चलो अभियान के तहत कार्यकर्ता बैठक का हुआ आयोजन, अभियान को सफल बनाने को लेकर की गई चर्चा
चरखी दादरी स्थित BJP कार्यालय में आज गांव चलो अभियान के तहत कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गांव चलो अभियान को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह मांढी, भाजपा जिला अध्यक्ष किरण कलकल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार, एडवोकेट रामकिशन शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।