चरखी दादरी: थाना सदर चरखी दादरी पुलिस ने खेत से लोहे के एंगल व बिजली की मोटर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना सदर चरखी दादरी पुलिस ने पैतावास खुर्द में खेत से लोहे की एंगल व बिजली की मोटर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गांव पैतावास खुर्द निवासी व्यक्ति ने थाना सदर चरखी दादरी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें बताया कि 8 जनवरी को खेत में लगी हुई लोहे की एंगल व बिजली की मोटर चोरी हो गई। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।