चरखी दादरी: अवैध हथियार के साथ एक नौजवान लड़के को चरखी दादरी पुलिस ने किया गिरफ्तार,1 देसी पिस्तौल व 2 कारतूस किए बरामद
चरखी दादरी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ 1 नौजवान लड़के को फतेहगढ़ से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। CIA स्टाफ चरखी दादरी पुलिस की टीम अपराध की रोकथाम के लिए बस अड्डा पैतावास कलाँ मौजूद थी। पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक नौजवान युवक अवैध हथियार लिए बस अड्डा फतेहगढ पर खड़ा है तथा कोई भी संज्ञेय अपराध कर सकता है।