वाट्सऐप डीपी पर गांव के व्यक्ति का फोटो लगाकर 64 हजार रुपये का फ्रॉड करने के मामले में आरोपी को साईबर क्राइम थाना पुलिस की टीम ने 24 घंटे में राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी से 2 मोबाइल फोन बरामद कर उसे 3 दिन के रिमांड पर लिया है।