चरखी दादरी: रेवाड़ी जिले में हुए झगड़े के घायलों को चरखी दादरी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, चिकित्सकों पर उपचार नहीं करने के आरोप
चरखी दादरी सिविल अस्पताल में घायल को लेकर पहुंचे एक व्यक्ति ने चिकित्सकों पर इलाज नहीं करने के आरोप लगाए हैं। व्यक्ति के अनुसार उसके घायल परिजन गंभीर रुप से घायल होने के बावजूद डॉक्टर ने एक नहीं सुनी। इलाज नहीं करने की वजह घायल का रेवाड़ी जिले में हुआ झगड़ा होना बताया जा रहा है। बाद में डीसी के संज्ञान के बाद घायलों का उपचार शुरू किया गया है।