भरनो: बिशुनपुर में अवैध स्कूल: शिक्षा विभाग की चुप्पी, गरीब अभिभावकों की जेब काटने का खुला खेल
Bharno, Gumla | Apr 12, 2026 इन दोनों फेसबुक में एक खबर तेजी से वायरल हो रहा है कि गुमला जिला के बिशुनपुर प्रखंड में बिना मान्यता के चल रहे दर्जनों निजी स्कूल गरीब और मध्यम वर्ग के अभिभावकों की मेहनत की कमाई लूट रहे हैं। फेसबुक पर वायरल हो रही खबरों के अनुसार, एनुअल फीस, विकास शुल्क, कॉपी-किताब, ड्रेस, स्टेशनरी और अनगिनत नामों पर अवैध वसूली का धंधा जोरों पर है।