भरनो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।बीती देर रात बोडोटोली गांव एवं कुसुम्बाहा गांव में एक जंगली हाथी ने दो ग्रामीणों के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया।हाथी के उत्पात से ग्रामीणों में भय का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात एक जंगली हाथी बोडोटोली गांव में घुस गया।जहां हाथी ने तिजंती उरांव के घर को छतिग्रस्त किया।