भरनो: भरनो में सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम का भव्य उद्घाटन, किसानों को मिलेगी बिक्री और सर्विस
Bharno, Gumla | Feb 16, 2026 भरनो प्रखंड के स्कूल चौक के समीप सोनालिका ट्रैक्टर के नए शोरूम का उद्घाटन सोमवार को विधिवत पूजा-अर्चना और फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सह समाजसेवी भोला केशरी, किशोर साहू, कंपनी के स्टेट हेड विनय सिंह एवं भाजपा प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर शोरूम के संचालक सह भाजपा नेता मुनेश्वर साहू ने की।