Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
हादसा
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
patna_beauty_
Youth! bole to… #chiragpaswan #youthboleto #patna_beauty_ #bihar #bihari
Patna Rural, Patna
| Sep 25, 2026
#chiragpaswan
#youthboleto
#patna_beauty_
#bihar
#bihari
MORE NEWS
ये हो क्या रहा है आजकल 😡 #samastipur #jamui #patna_beauty_ #biharpolice
Patna Rural, Patna | Sep 24, 2026
आज दिनांक 24.09.2026 को जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता श्री ललित भूषण रंजन, राजस्व प्रभारी मोहम्मद जफर हसन, विशेष कार्य पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता उपस्थित रहे। बैठक में जिले के सभी अंचलों में चल रहे राजस्व कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान दाखिल-खारिज, परिमार्जन, परिमार्जन प्लस, अभियान बसेरा, ई-मापी, जमाबंदी सहित अन्य राजस्व कार्यों की प्रगति एवं लंबित मामलों की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देश एवं समय-सीमा के अनुसार मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए। अभियान बसेरा की समीक्षा के दौरान सभी अंचलाधिकारियों को पात्र लाभुकों से संबंधित आवेदन प्राप्त करने एवं नियमानुसार जांच करते हुए उन्हें योजना का लाभ दिलाने का निदेश दिया गया। दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन मामलों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने ऑनलाइन जमाबंदी में त्रुटियों के सुधार तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन करने को कहा। उन्होंने ई-मापी से संबंधित आवेदनों का भी समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों को राजस्व से जुड़ी सेवाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए सभी अधिकारी अपने स्तर से लंबित मामलों की लगातार निगरानी करें। #IPRD #BiharGovernment #PublicService #ReviewMeeting #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Patna, Bihar | Sep 24, 2026
आज दिनांक 24 सितंबर 2026 को सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी नगर निगम सासाराम, सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में फेसबुक लाइव के माध्यम से जानकारी दी जा रही हैं।
Patna, Bihar | Sep 24, 2026
Patna Rural, Patna | Sep 24, 2026
शिक्षा में लक्ष्मी, दुर्गा,सरस्वती की पाठ पढ़ाओगे, तो गैलेलिओ, न्यूटन ,आइंस्टाइन को कैसे पहचान पाओगे
Patna Rural, Patna | Sep 24, 2026
आजकल रिल बनाने के चक्कर में मारा जा रहा है!#viralvideo #viralshorts #viralreels #viralvideos
Patna Rural, Patna | Sep 24, 2026
आज दिनांक 23.09.2026 को उप विकास आयुक्त, रोहतास सुश्री आकांक्षा आनंद की अध्यक्षता में बिक्रमगंज प्रखंड का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रखंड कार्यालय में संचालित विभिन्न विभागों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में घुसियाखुर्द ग्राम पंचायत स्थित बायोगैस प्लांट का भ्रमण करने के बाद प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, VB-GRAMG, आईसीडीएस, सामाजिक सुरक्षा एवं पंचायती राज विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने कार्यालय अभिलेखों के समुचित संधारण, कर्मियों एवं पदाधिकारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करते हुए आमजन को सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का अधिक से अधिक लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के लिए ग्राम सभा, सहयोग शिविर, पंचायत विकास दिवस एवं अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अधूरे आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने, भूमि बंदोबस्त से संबंधित लाभार्थियों को दखल-कब्जा दिलाने तथा भूमिहीन लाभार्थियों को भूमि उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत महादलित टोलों में चिह्नित परिवारों को शौचालय निर्माण हेतु जीविका के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने तथा लंबित सामुदायिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण की समीक्षा के दौरान 13 केंद्रों के लिए भूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होने की जानकारी दी गई। संबंधित केंद्रों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने तथा जर्जर भवनों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। जहां भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने को कहा गया। इसके अतिरिक्त सेवा संकल्प अभियान के तहत निर्धारित कार्यक्रमों का संबंधित विभागों के समन्वय से सफल आयोजन कराने तथा कार्यक्रमों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी का समुचित संधारण करने का निर्देश दिया गया। घुसियाखुर्द उच्च विद्यालय से बायोगैस प्लांट तक लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने हेतु संबंधित अभियंता को निर्देशित किया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र का भी भ्रमण किया गया, जहां वैज्ञानिक विधि से कृषि कार्य, पशुपालन, बकरी पालन, हेचरी, धान की खेती एवं ड्रैगन फ्रूट की खेती का अवलोकन किया गया। VB-GRAMG योजना की समीक्षा में 144 यूनिट पौधारोपण के लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 80 यूनिट कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी गई। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत निर्धारित पांच सोख्ता निर्माण का कार्य भी शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। वर्ष 2025-26 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2026-27 में मानव दिवस सृजन में 15 प्रतिशत वृद्धि के लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने को कहा गया। भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत नोनहर के नोनहर गांव स्थित अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया गया। VB-GRAMG के तहत पौधारोपण किया गया तथा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए ग्रामीणों के साथ स्वच्छता संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए। #IPRD #BiharGovernment #PublicService #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 23, 2026
आज दिनांक 23.09.2026 को जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी रोहतास श्री स्टालिन फिडल कुमार के०, नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम एवं संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, सोन नदी की स्वच्छता, अवैध खनन पर नियंत्रण, एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोक, सीवेज प्रबंधन एवं पौधारोपण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सोन नदी में प्रदूषण की स्थिति की जांच कर प्रदूषण के स्रोतों की पहचान एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिए। उन्होंने सोन नदी क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित निगरानी एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में एकल उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल को नियंत्रित करने तथा आम लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया। साथ ही नदियों में अनुपचारित सीवेज के प्रवाह पर रोक लगाने एवं सीवेज प्रबंधन की व्यवस्था की नियमित निगरानी करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने जिले में पौधारोपण अभियान को गति देने, उपयुक्त स्थलों का चयन करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ नियमित निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। #IPRD #BiharGovernment #PublicService #Rohtas Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 23, 2026