लखीसराय: लखीसराय के KRK हाई स्कूल में विराट कुश्ती दंगल, देश-विदेश के पहलवान दिखाएंगे दमखम
KRK हाई स्कूल के मैदान में आगामी 22 दिसंबर, रविवार को एकदिवसीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया जा रहा है। यह दंगल रविवार सुबह 11 बजे से शुरू होगा जो कुश्ती प्रेमियों के लिए यादगार आयोजन बनने की उम्मीद है।जिसका नेतृत्व बिहार के कुश्ती चैंपियन चंद्रभान पहलवान कर रहे हैं। इस भव्य आयोजन में देश और विदेश से कई प्रसिद्ध पुरुष और महिला पहलवान हिस्सा लेंगे।