लखीसराय: बड़हिया में बहदरपुर सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार घायल, हायर सेंटर रेफर
बड़हिया थाना क्षेत्र के बहदरपुर गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल शनिवार की दोपहर 3:30 पर लाया गया। तथा बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया।घायलों की पहचान बड़हिया थाना क्षेत्र की इंदपुर निवासी राकेश कुमार व साहिल कुमार के रुप में की गई।