लखीसराय: विश्व ध्यान दिवस पर KRK मैदान में कार्यक्रम आयोजित, जिलाधिकारी रहे उपस्थित
जिले के KRK हाई स्कूल के मैदान में शनिवार 8 बजे विश्व ध्यान दिवस मनाया गया।जहां आर्ट ऑफ लिविंग के गुरु प्रेमतेज स्वामी ने कार्यक्रम की शुरूआत योगाभ्यास से किया। मौके पर DM मिथिलेश मिश्र, SDM चंदन कुमार,CS बीपी सिन्हा,ADM सुधांशु शेखर समेत स्कूल छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। इस संदर्भ में डीएम मिथलेश मिश्र ने बताया कि 21 दिसंबर को पहला विश्व ध्यान दिवस मनाया गया।