Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

चित्रकूट में खून से लथपथ हालत में नाबालिग का गड्ढे में मिला शव,घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम,पीड़ित परिजनों ने कार्...

Manikpur, Chitrakoot | Jun 2, 2026

MORE NEWS

सोमवती अमावस्या (पुरुषोत्तम मास) मेले की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के मद्देनजर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने रामघाट वह बरहा के हनुमान मंदिर, खोही, पीली कोठी चौराहा परिक्रमा मार्ग, का किया निरीक्षण

भगवान श्री पुरुषोत्तम दास की तपोभूमि चित्रकूट के पावन मंदाकिनी नदी स्थित रामघाट पर आगामी दिनांक 15 जून, 2026 को आयोजित होने वाले अधिमास ज्येष्ठ मास की 'सोमवती अमावस्या (पुरुषोत्तम मास)' के पावन पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी श्री कुलकित गर्ग वं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से रामघाट का स्थलीय निरीक्षण कर समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

मेले की संवेदनशीलता और व्यापकता को देखते हुए संपूर्ण मेला क्षेत्र को 05 जोन और 15 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जहाँ मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। इस पावन अवसर पर लगभग 07 से 08 लाख श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

 अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, कर्वी को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि संपूर्ण मेला परिसर में निरंतर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु सभी सीसीटीवी कैमरों को २४ घंटे क्रियाशील (ऑपरेशनल) रखा जाए।
 
घाटों और संपर्क मार्गों पर सुगम आवागमन हेतु जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जो दुकानदार निर्धारित सीमा से बाहर दुकान लगाए हुए हैं, उन्हें तत्काल अंदर कराया जाए ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।
 
 मेला क्षेत्र के भीतर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दोपहिया वाहनों (स्कूटर/बाइक) का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा।

 पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस आरक्षियों को पूरी मुस्तैदी और सजगता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
 पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कोई भी सुरक्षाकर्मी अपनी नियत तैनाती स्थल को तब तक नहीं छोड़ेगा, जब तक कि उसका प्रतिस्थापनी (रिलीवर) वहां उपस्थित न हो जाए।

 मेले में तैनात समस्त सफाई कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से अपनी निर्धारित ड्रेस (वर्दी) में रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

सोमवती अमावस्या (पुरुषोत्तम मास) मेले की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के मद्देनजर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने रामघाट वह बरहा के हनुमान मंदिर, खोही, पीली कोठी चौराहा परिक्रमा मार्ग, का किया निरीक्षण भगवान श्री पुरुषोत्तम दास की तपोभूमि चित्रकूट के पावन मंदाकिनी नदी स्थित रामघाट पर आगामी दिनांक 15 जून, 2026 को आयोजित होने वाले अधिमास ज्येष्ठ मास की 'सोमवती अमावस्या (पुरुषोत्तम मास)' के पावन पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी श्री कुलकित गर्ग वं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से रामघाट का स्थलीय निरीक्षण कर समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मेले की संवेदनशीलता और व्यापकता को देखते हुए संपूर्ण मेला क्षेत्र को 05 जोन और 15 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जहाँ मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। इस पावन अवसर पर लगभग 07 से 08 लाख श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, कर्वी को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि संपूर्ण मेला परिसर में निरंतर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु सभी सीसीटीवी कैमरों को २४ घंटे क्रियाशील (ऑपरेशनल) रखा जाए। घाटों और संपर्क मार्गों पर सुगम आवागमन हेतु जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जो दुकानदार निर्धारित सीमा से बाहर दुकान लगाए हुए हैं, उन्हें तत्काल अंदर कराया जाए ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। मेला क्षेत्र के भीतर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दोपहिया वाहनों (स्कूटर/बाइक) का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस आरक्षियों को पूरी मुस्तैदी और सजगता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कोई भी सुरक्षाकर्मी अपनी नियत तैनाती स्थल को तब तक नहीं छोड़ेगा, जब तक कि उसका प्रतिस्थापनी (रिलीवर) वहां उपस्थित न हो जाए। मेले में तैनात समस्त सफाई कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से अपनी निर्धारित ड्रेस (वर्दी) में रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Manikpur, Chitrakoot | Jun 14, 2026

अधिमास ज्येष्ठ मास अमावस्या मेला रुट डायवर्जन

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 15.06.2026 को प्रस्तावित अधिमास ज्येष्ठ मास अमावस्या मेला  में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में दिनांक 14.06.2026 को   प्रातः 05.30 बजे से दिनाँक 16.06.2026 मध्यरात्रि 12.00 बजे तक भारी एवं मध्यम मालवाहनों (आपातकालीन एवं आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को छोड़कर) का कर्वी नगर में प्रवेश एवं परिवहन/आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा । 

दिनांक 16.06.2026 के पश्चात आम जनमानस को सुगम व सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराये जाने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु कर्वी नगर में दिनांक 17.06.2026  से 30 दिवस तक या नवीन आदेश दिये जाने की तिथि, (जो पूर्व हो), निम्नांकित विवरण के अनुसार भारी एवं मध्यम मालवाहनों (आपातकालीन एवं आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को छोड़कर) का कर्वी नगर में प्रवेश एवं परिवहन/आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा ।

क्र0सं0 स्थान प्रतिबंधित समय
1. लोढ़वारा मोड, राजापुर मार्ग  प्रातः 05.30 बजे से 21.30 बजे तक
2. रेहुटिया (रेलवे क्रॉसिंग के पूर्व) प्रयागराज रोड प्रातः 05.30 बजे से 22.00 बजे तक
3. खोह (पुलिस लाईन तिराहा) मानिकपुर रोड प्रातः 05.30 बजे से 22.00 बजे तक
4. शेषनपुरवा मोड़ सोनेपुर, सतना रोड प्रातः 05.30 बजे से 22.30 बजे तक
5. बेड़ी पुलिया (मत्यगजेन्द्रनाथ धर्मकांटा) बांदा रोड प्रातः 05.30  बजे से 23.00 बजे तक

1. प्रातः 05.30 बजे नो इन्ट्री बैरियरों से प्रवेश किये हुए भारी माल वाहन प्रातः06.00 बजे तक प्रत्येक
      दशा में नो इन्ट्री क्षेत्र से बाहर निकल जायेगें ।
2. नगर में वैवाहिक / धार्मिक / त्यौहार / जुलूस / झांकी / शोभा यात्रा / राजनैतिक कार्यक्रमों आदि के दृष्टिगत नो इन्ट्री के समय में परिवर्तन किये जाने पर परिवर्तन की सूचना नो इन्ट्री बैरियर पर ही दी जायेगी।

भारी एवं मध्यम माल वाहनों का रूट डायवर्जन प्लान

1- प्रयागराज की ओर से आने वाले वाहन-
 बोड़ी पोखरी से सरैया से मानिकपुर तिराहा से मारकुण्डी से सतना म०प्र०।
 बोड़ी पोखरी से राजापुर से सरधुग से कमासिन से बबेरू से बाँदा ।
 बोड़ी पोखरी से राजापुर से पहाड़ी से ओरन बितण्डा से बाँदा ।
 बोड़ी पोखरी से राजापुर से कौशाम्बी ।

2-कौशाम्बी की ओर से आने वाले वाहन-
 राजापुर से बोड़ी पोखरी से सरैया से मानिकपुर तिराहा से मारकुण्डी से सतना म0प्र0
 राजापुर से सरघुवा से कमासिन से बबेरू से बाँदा ।
 राजापुर से पहाड़ी से ओरन बिसण्डा से बाँदा ।

3-बाँदा की ओर से आने वाले वाहन-
 जीरो प्वाइंट भरतकूप से बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे होकर बदौसा-ओरन मार्ग से बिसण्डा ओरन से पहाड़ी से राजापुर से कौशाम्बी ।
 जीरो प्वाइंट मस्तकूप से बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे होकर बदौसा औरन मार्ग से बिसण्डा ओरन से पहाड़ी से राजापुर से बोड़ी पोखरी से प्रयागराज ।
 जीरो प्वाइंट भरतकूप से बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस -वे होकर बदौसा-ओरन मार्ग से बिसण्डा ओरन से पहाड़ी से राजापुर से बोड़ी पोखरी से सरैया से मानिकपुर तिराहा से मारकुण्डी से सतना म0प्र0 ।
 जीरो प्वाइंट भरतकूप से बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस- वे होकर बदौसा-ओरन मार्ग से बिसण्डा ओरन से पहाड़ी से नांदी रोड से भौरी से प्रयागराज रोड ।

4- सतना म०प्र० (मारकुण्डी) की ओर से आने वाले वाहन-
 मानिकपुर से सरैया तिराहा से बोड़ी पोखरी से प्रयागराज ।
 मानिकपुर से सरैया तिराहा से बोड़ी पोखरी से राजापुर से सरधुवा से कमासिन से बबेरू से बाँदा ।
 मानिकपुर से सरैयां तिराहा से बोड़ी पोखरी से राजापुर से पहाड़ी से ओरन बिसण्डा से बाँदा ।
 मानिकपुर से सरैयां तिराहा से बोड़ी पोखरी से राजापुर से कौशाम्बी ।

5- सतना म०प्र० (सोनेपुर रोड) की ओर से आने वाले वाहन-
 हनुमान धारा से रजौला से बड़ी पाटिन से मारकुण्डी से मानिकपुर से सरैया तिराहा से बोड़ी पोखरी से प्रयागराज । 
 हनुमान धारा से रजौला से बड़ी पाटिन से मारकुण्डी से मानिकपुर से सरैया तिराहा से बोड़ी पोखरी से राजापुर से कौशाम्बी । 
 हनुमान धारा से पिंडरा से बरौंधा से ललितपुर से कलिंजर (उ0प्र0) बाँदा ।

दो पहिया/चार पहिया हल्के वाहनों का डायवर्जन-
बेड़ी पुलिया से जानकी कुण्ड एवं सतना की ओर जाने वाले वाहन-
 बेड़ी पुलिया से मंदाकिनी नदी पुल से धनुष चौराहा से एलआईसी तिराहा से सोनेपुर रोड होते हुए जानकी कुण्ड एवं सतना म०प्र० की ओर ।

अधिमास ज्येष्ठ मास अमावस्या मेला रुट डायवर्जन सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 15.06.2026 को प्रस्तावित अधिमास ज्येष्ठ मास अमावस्या मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में दिनांक 14.06.2026 को प्रातः 05.30 बजे से दिनाँक 16.06.2026 मध्यरात्रि 12.00 बजे तक भारी एवं मध्यम मालवाहनों (आपातकालीन एवं आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को छोड़कर) का कर्वी नगर में प्रवेश एवं परिवहन/आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा । दिनांक 16.06.2026 के पश्चात आम जनमानस को सुगम व सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराये जाने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु कर्वी नगर में दिनांक 17.06.2026 से 30 दिवस तक या नवीन आदेश दिये जाने की तिथि, (जो पूर्व हो), निम्नांकित विवरण के अनुसार भारी एवं मध्यम मालवाहनों (आपातकालीन एवं आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को छोड़कर) का कर्वी नगर में प्रवेश एवं परिवहन/आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा । क्र0सं0 स्थान प्रतिबंधित समय 1. लोढ़वारा मोड, राजापुर मार्ग प्रातः 05.30 बजे से 21.30 बजे तक 2. रेहुटिया (रेलवे क्रॉसिंग के पूर्व) प्रयागराज रोड प्रातः 05.30 बजे से 22.00 बजे तक 3. खोह (पुलिस लाईन तिराहा) मानिकपुर रोड प्रातः 05.30 बजे से 22.00 बजे तक 4. शेषनपुरवा मोड़ सोनेपुर, सतना रोड प्रातः 05.30 बजे से 22.30 बजे तक 5. बेड़ी पुलिया (मत्यगजेन्द्रनाथ धर्मकांटा) बांदा रोड प्रातः 05.30 बजे से 23.00 बजे तक 1. प्रातः 05.30 बजे नो इन्ट्री बैरियरों से प्रवेश किये हुए भारी माल वाहन प्रातः06.00 बजे तक प्रत्येक दशा में नो इन्ट्री क्षेत्र से बाहर निकल जायेगें । 2. नगर में वैवाहिक / धार्मिक / त्यौहार / जुलूस / झांकी / शोभा यात्रा / राजनैतिक कार्यक्रमों आदि के दृष्टिगत नो इन्ट्री के समय में परिवर्तन किये जाने पर परिवर्तन की सूचना नो इन्ट्री बैरियर पर ही दी जायेगी। भारी एवं मध्यम माल वाहनों का रूट डायवर्जन प्लान 1- प्रयागराज की ओर से आने वाले वाहन-  बोड़ी पोखरी से सरैया से मानिकपुर तिराहा से मारकुण्डी से सतना म०प्र०।  बोड़ी पोखरी से राजापुर से सरधुग से कमासिन से बबेरू से बाँदा ।  बोड़ी पोखरी से राजापुर से पहाड़ी से ओरन बितण्डा से बाँदा ।  बोड़ी पोखरी से राजापुर से कौशाम्बी । 2-कौशाम्बी की ओर से आने वाले वाहन-  राजापुर से बोड़ी पोखरी से सरैया से मानिकपुर तिराहा से मारकुण्डी से सतना म0प्र0  राजापुर से सरघुवा से कमासिन से बबेरू से बाँदा ।  राजापुर से पहाड़ी से ओरन बिसण्डा से बाँदा । 3-बाँदा की ओर से आने वाले वाहन-  जीरो प्वाइंट भरतकूप से बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे होकर बदौसा-ओरन मार्ग से बिसण्डा ओरन से पहाड़ी से राजापुर से कौशाम्बी ।  जीरो प्वाइंट मस्तकूप से बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे होकर बदौसा औरन मार्ग से बिसण्डा ओरन से पहाड़ी से राजापुर से बोड़ी पोखरी से प्रयागराज ।  जीरो प्वाइंट भरतकूप से बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस -वे होकर बदौसा-ओरन मार्ग से बिसण्डा ओरन से पहाड़ी से राजापुर से बोड़ी पोखरी से सरैया से मानिकपुर तिराहा से मारकुण्डी से सतना म0प्र0 ।  जीरो प्वाइंट भरतकूप से बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस- वे होकर बदौसा-ओरन मार्ग से बिसण्डा ओरन से पहाड़ी से नांदी रोड से भौरी से प्रयागराज रोड । 4- सतना म०प्र० (मारकुण्डी) की ओर से आने वाले वाहन-  मानिकपुर से सरैया तिराहा से बोड़ी पोखरी से प्रयागराज ।  मानिकपुर से सरैया तिराहा से बोड़ी पोखरी से राजापुर से सरधुवा से कमासिन से बबेरू से बाँदा ।  मानिकपुर से सरैयां तिराहा से बोड़ी पोखरी से राजापुर से पहाड़ी से ओरन बिसण्डा से बाँदा ।  मानिकपुर से सरैयां तिराहा से बोड़ी पोखरी से राजापुर से कौशाम्बी । 5- सतना म०प्र० (सोनेपुर रोड) की ओर से आने वाले वाहन-  हनुमान धारा से रजौला से बड़ी पाटिन से मारकुण्डी से मानिकपुर से सरैया तिराहा से बोड़ी पोखरी से प्रयागराज ।  हनुमान धारा से रजौला से बड़ी पाटिन से मारकुण्डी से मानिकपुर से सरैया तिराहा से बोड़ी पोखरी से राजापुर से कौशाम्बी ।  हनुमान धारा से पिंडरा से बरौंधा से ललितपुर से कलिंजर (उ0प्र0) बाँदा । दो पहिया/चार पहिया हल्के वाहनों का डायवर्जन- बेड़ी पुलिया से जानकी कुण्ड एवं सतना की ओर जाने वाले वाहन-  बेड़ी पुलिया से मंदाकिनी नदी पुल से धनुष चौराहा से एलआईसी तिराहा से सोनेपुर रोड होते हुए जानकी कुण्ड एवं सतना म०प्र० की ओर ।

Manikpur, Chitrakoot | Jun 14, 2026

यातायात पुलिस द्वारा घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी यातायात निरीक्षक हरीराम यादव के मार्गदर्शन में,आरक्षी कमलेश विश्वकर्मा सोनेपुर नो एन्ट्री के पास ड्युटी पर तैनात थे तभी नरेंद्र यादव s/o बद्रीप्रसाद निवासी SDM कॉलोनी चलती गाड़ी का अचानक बैलेंस बिगडनें से गिर गया है जिससे गंभार रूप से घायल हो गया है जिसको आरक्षी कमलेश विश्वकर्मा द्वारा तत्काल जिला अस्पताल में उपचार हेतु पहुंचाया गया

यातायात पुलिस द्वारा घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी यातायात निरीक्षक हरीराम यादव के मार्गदर्शन में,आरक्षी कमलेश विश्वकर्मा सोनेपुर नो एन्ट्री के पास ड्युटी पर तैनात थे तभी नरेंद्र यादव s/o बद्रीप्रसाद निवासी SDM कॉलोनी चलती गाड़ी का अचानक बैलेंस बिगडनें से गिर गया है जिससे गंभार रूप से घायल हो गया है जिसको आरक्षी कमलेश विश्वकर्मा द्वारा तत्काल जिला अस्पताल में उपचार हेतु पहुंचाया गया

Manikpur, Chitrakoot | Jun 14, 2026

चित्रकूट में खून से लथपथ हालत में नाबालिग का गड्ढे में मिला शव,घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम,पीड़ित परिजनों ने कार्... - Manikpur News