अधिमास ज्येष्ठ मास अमावस्या मेला रुट डायवर्जन
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 15.06.2026 को प्रस्तावित अधिमास ज्येष्ठ मास अमावस्या मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में दिनांक 14.06.2026 को प्रातः 05.30 बजे से दिनाँक 16.06.2026 मध्यरात्रि 12.00 बजे तक भारी एवं मध्यम मालवाहनों (आपातकालीन एवं आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को छोड़कर) का कर्वी नगर में प्रवेश एवं परिवहन/आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा ।
दिनांक 16.06.2026 के पश्चात आम जनमानस को सुगम व सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराये जाने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु कर्वी नगर में दिनांक 17.06.2026 से 30 दिवस तक या नवीन आदेश दिये जाने की तिथि, (जो पूर्व हो), निम्नांकित विवरण के अनुसार भारी एवं मध्यम मालवाहनों (आपातकालीन एवं आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को छोड़कर) का कर्वी नगर में प्रवेश एवं परिवहन/आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा ।
क्र0सं0 स्थान प्रतिबंधित समय
1. लोढ़वारा मोड, राजापुर मार्ग प्रातः 05.30 बजे से 21.30 बजे तक
2. रेहुटिया (रेलवे क्रॉसिंग के पूर्व) प्रयागराज रोड प्रातः 05.30 बजे से 22.00 बजे तक
3. खोह (पुलिस लाईन तिराहा) मानिकपुर रोड प्रातः 05.30 बजे से 22.00 बजे तक
4. शेषनपुरवा मोड़ सोनेपुर, सतना रोड प्रातः 05.30 बजे से 22.30 बजे तक
5. बेड़ी पुलिया (मत्यगजेन्द्रनाथ धर्मकांटा) बांदा रोड प्रातः 05.30 बजे से 23.00 बजे तक
1. प्रातः 05.30 बजे नो इन्ट्री बैरियरों से प्रवेश किये हुए भारी माल वाहन प्रातः06.00 बजे तक प्रत्येक
दशा में नो इन्ट्री क्षेत्र से बाहर निकल जायेगें ।
2. नगर में वैवाहिक / धार्मिक / त्यौहार / जुलूस / झांकी / शोभा यात्रा / राजनैतिक कार्यक्रमों आदि के दृष्टिगत नो इन्ट्री के समय में परिवर्तन किये जाने पर परिवर्तन की सूचना नो इन्ट्री बैरियर पर ही दी जायेगी।
भारी एवं मध्यम माल वाहनों का रूट डायवर्जन प्लान
1- प्रयागराज की ओर से आने वाले वाहन-
बोड़ी पोखरी से सरैया से मानिकपुर तिराहा से मारकुण्डी से सतना म०प्र०।
बोड़ी पोखरी से राजापुर से सरधुग से कमासिन से बबेरू से बाँदा ।
बोड़ी पोखरी से राजापुर से पहाड़ी से ओरन बितण्डा से बाँदा ।
बोड़ी पोखरी से राजापुर से कौशाम्बी ।
2-कौशाम्बी की ओर से आने वाले वाहन-
राजापुर से बोड़ी पोखरी से सरैया से मानिकपुर तिराहा से मारकुण्डी से सतना म0प्र0
राजापुर से सरघुवा से कमासिन से बबेरू से बाँदा ।
राजापुर से पहाड़ी से ओरन बिसण्डा से बाँदा ।
3-बाँदा की ओर से आने वाले वाहन-
जीरो प्वाइंट भरतकूप से बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे होकर बदौसा-ओरन मार्ग से बिसण्डा ओरन से पहाड़ी से राजापुर से कौशाम्बी ।
जीरो प्वाइंट मस्तकूप से बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे होकर बदौसा औरन मार्ग से बिसण्डा ओरन से पहाड़ी से राजापुर से बोड़ी पोखरी से प्रयागराज ।
जीरो प्वाइंट भरतकूप से बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस -वे होकर बदौसा-ओरन मार्ग से बिसण्डा ओरन से पहाड़ी से राजापुर से बोड़ी पोखरी से सरैया से मानिकपुर तिराहा से मारकुण्डी से सतना म0प्र0 ।
जीरो प्वाइंट भरतकूप से बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस- वे होकर बदौसा-ओरन मार्ग से बिसण्डा ओरन से पहाड़ी से नांदी रोड से भौरी से प्रयागराज रोड ।
4- सतना म०प्र० (मारकुण्डी) की ओर से आने वाले वाहन-
मानिकपुर से सरैया तिराहा से बोड़ी पोखरी से प्रयागराज ।
मानिकपुर से सरैया तिराहा से बोड़ी पोखरी से राजापुर से सरधुवा से कमासिन से बबेरू से बाँदा ।
मानिकपुर से सरैयां तिराहा से बोड़ी पोखरी से राजापुर से पहाड़ी से ओरन बिसण्डा से बाँदा ।
मानिकपुर से सरैयां तिराहा से बोड़ी पोखरी से राजापुर से कौशाम्बी ।
5- सतना म०प्र० (सोनेपुर रोड) की ओर से आने वाले वाहन-
हनुमान धारा से रजौला से बड़ी पाटिन से मारकुण्डी से मानिकपुर से सरैया तिराहा से बोड़ी पोखरी से प्रयागराज ।
हनुमान धारा से रजौला से बड़ी पाटिन से मारकुण्डी से मानिकपुर से सरैया तिराहा से बोड़ी पोखरी से राजापुर से कौशाम्बी ।
हनुमान धारा से पिंडरा से बरौंधा से ललितपुर से कलिंजर (उ0प्र0) बाँदा ।
दो पहिया/चार पहिया हल्के वाहनों का डायवर्जन-
बेड़ी पुलिया से जानकी कुण्ड एवं सतना की ओर जाने वाले वाहन-
बेड़ी पुलिया से मंदाकिनी नदी पुल से धनुष चौराहा से एलआईसी तिराहा से सोनेपुर रोड होते हुए जानकी कुण्ड एवं सतना म०प्र० की ओर ।