बिजावर: जिले में जनगणना कार्य तेज, कलेक्टर के निर्देश पर बिजावर में फील्ड निरीक्षण और किट वितरण
कलेक्टर के निर्देश में जिलेभर में जनगणना कार्य तेज गति से जारी है। एसडीएम और तहसीलदारों द्वारा शुक्रवार की दोपहर 3 बजे फील्ड निरीक्षण किया गया, वहीं बिजावर नगर परिषद सहित अन्य क्षेत्रों में प्रगणकों और सुपरवाइजरों को किट वितरित की गई। मकान सूचीकरण कार्य के साथ एचएलओ ऐप इंस्टॉलेशन और लॉगिन प्रक्रिया भी सुनिश्चित कराई जा रही है।