✅ सौर ऊर्जा से आसान हुई सिंचाई की राह, अतिरिक्त खर्च से मिली राहत- लाभार्थी किसान राहुल
✅ प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना ने सिंचाई सुविधा को किया सरल
शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर खेती को अधिक सुविधाजनक एवं लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जिले के खकनार तहसील के ग्राम गुलई निवासी किसान राहुल पाटिल के लिए प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना खेती में बदलाव का माध्यम बनी है।
पहले लाभार्थी किसान राहुल के पास खेती के लिए पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध नहीं होने की वजह से उन्हें डीजल पंप के माध्यम से खेतों में सिंचाई करनी पड़ती थी, जिससे प्रत्येक सीजन में काफी खर्च होता था। वहीं यह एक चुनौतीपूर्ण समय था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के अंतर्गत 7.5 एच.पी.ए.सी सबमर्सिबल सोलर पंप हितग्राही के खेत में स्थापित किया गया। योजना के तहत मिली शासकीय सब्सिडी से सोलर पंप लगाने की लागत का आर्थिक भार भी कम हुआ। सोलर पंप स्थापित होने के बाद अब खेतों पर सिंचाई आसानी से हो रही है और अतिरिक्त खर्च भी बच रहा है।
लाभार्थी किसान राहुल बताते हैं कि पहले डीजल खरीदने में काफी खर्च होता था और सिंचाई के लिए बिजली पर भी निर्भर रहना पड़ता था। अब वे सोलर पंप से आसानी से सिंचाई कर पा रहे है। खेती करना पहले से अधिक आसान हो गया है। समय पर सिंचाई की सुविधा मिलने से फसल की गुणवत्ता एवं उत्पादन में भी सुधार हुआ है।
सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई व्यवस्था ने किसानों को बढ़ती सिंचाई लागत से राहत देने के साथ ही खेती को अधिक सुविधाजनक और लाभकारी बनाने में सहयोग किया है। प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा का उपयोग किसानों के लिए सिंचाई का बेहतर विकल्प होने के साथ ही खेती में कम लागत एवं तकनीकी बदलाव भी देखने को मिल रहा है।
CM Madhya Pradesh Department of Energy Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #बुरहानपुर #burhanpur #MadhyaPradesh #कहानी_बदलाव_की #सफलता_की_कहानी
2 views | Burhanpur, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026