अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की महिला जिला इकाई घोषित, कनिका रूवाटिया बनी जिलाध्यक्ष, सोनम बनी जिलामंत्री
डीडवाना। अखिल भारतीय स्तर पर अग्रवाल समाज के संगठनात्मक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने डीडवाना-कुचामन जिले की महिला इकाई की घोषणा की है। अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन की प्रदेश महामंत्री अल्पना अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष वंदना अग्रवाल, राष्ट्रीय महिला महामंत्री डॉ. रेणु की अनुशंसा एवं निर्देशानुसार डीडवाना निवासी कनिका रूवाटिया को जिला अध्यक्ष, सोनम भारुका को जिला महामंत्री तथा राखी गोयल को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मौलासर निवासी ऊषा मित्तल को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की उत्तर पश्चिमी प्रांत महिला प्रदेश अध्यक्ष गीता अग्रवाल ने बताया कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगे तथा समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर शिक्षा, सेवा, संगठन एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में व्यापक कार्य किए जाएंगे।समाज के वरिष्ठजनों, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं अग्रवाल बंधुओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की है।