JNU मामले को लेकर दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन, हिमाद्री सिंह ने भी की सहभागिता
शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित विशाल मार्च एवं रोष प्रदर्शन में सहभागिता की।
हिमाद्री सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें साझा करते हुए JNU - यौन उत्पीड़न मामले का उल्लेख किया। अपनी पोस्ट में उन्होंने कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम को कथित संरक्षण दिए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले में स्पष्ट पक्ष रखने और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।
उन्होंने महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में न्याय की आवश्यकता पर जोर देते हुए राहुल गांधी से भी सवाल किया कि महिलाओं के सम्मान के सवाल पर उनकी चुप्पी कब टूटेगी।
हिमाद्री सिंह ने कहा कि महिलाओं के अधिकार, स्वाभिमान और न्याय के लिए आवाज लगातार बुलंद होती रहेगी।
📍 दिल्ली | कांग्रेस मुख्यालय
#BSP24News #HimadriSingh #Delhi #WomenSafety #JusticeForWomen
Pushparajgarh, Anuppur | Oct 12, 2026