मुगलसराय: बनौली खुर्द में 56 लाख 30 हजार की इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास, विधायक रमेश जायसवाल ने किया वादा निभाने का कार्य
मुगलसराय क्षेत्र के बनौली खुर्द में आज रविवार को दोपहर 01 बजे को मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने लगभग 56.30 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास किया। इस दौरान विधिवत हवन-पूजन के बाद स्थानीय ग्रामीणों के हाथों शिलान्यास कराया गया। ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने वर्षों पुराना सड़क निर्माण का वादा पूरा किया है।