भीलवाड़ा: केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ, वित्त आयोग अध्यक्ष ने किया फीता काटकर शुभारंभ
भीलवाड़ा। जिला प्रशासन व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों, विकासात्मक कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शनिवार को भीलवाड़ा में भव्य शुभारंभ हुआ। नगर निगम स्थित महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित इस प्रदर्शनी का शुभारंभ वित्त आयोग अध्यक्ष श्री अरुण चतुर्वेदी ने विधिवत फीता