घोड़ाडोंगरी: जिलेरी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोग हुए घायल
जिलेरी गांव के पास रविवार शाम करीब 4 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 2 लोग घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जिलेरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घोड़ाडोंगरी निवासी रोहित और मधु घायल हो गए।