घोड़ाडोंगरी: शक्ति नगर में 4 लोगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
शक्तिनगर में शनिवार दोपहर करीब 2.30 बजे एक व्यक्ति से 4 लोगों ने मारपीट की। 100 डायल ने घायल व्यक्ति को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार शक्तिनगर में पुरानी रंजिश को लेकर सुनील बड़गड़े के साथ 4 लोगों ने मारपीट की। मारपीट में व्यक्ति घायल हो गया।