घोड़ाडोंगरी: कोयलारी गांव के समीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
कोयलारी गांव के पास शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कोयलारी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे बाइक सवार दुधावानी गांव निवासी रंजीत काजले गंभीर रूप से घायल हो गया।