घोड़ाडोंगरी: बेहड़ीढाना में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, एक युवक हुआ घायल
घोड़ाडोंगरी के बेहड़ीढाना में शनिवार दोपहर 1 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बेहड़ीढाना में एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार बेहड़ीढाना निवासी राहुल तुमडाम घायल हो गया।