घोड़ाडोंगरी: नगरपरिषद घोड़ाडोंगरी में मुख्यमंत्री के स्व सहायता समूह सम्मेलन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम का दिखाया गया सीधा प्रसारण
नगरपरिषद घोड़ाडोंगरी में शनिवार को मुख्यमंत्री के स्व सहायता समूह सम्मेलन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके साथ ही नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में लाड़ली बहनों को झूला झुलाया गया।सीएमओ केएस उइके ने बताया कि विजयपुर में स्व सहायता समूह सम्मेलन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल हुए।