घोड़ाडोंगरी: रानीपुर थाने में बने प्रदेश के पहले पुलिस म्यूजियम में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस
रानीपुर थाने में बने प्रदेश के पहले पुलिस म्यूजियम में शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पुलिस म्यूजियम में शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान थाना प्रभारी अवधेश तिवारी मौजूद रहे। इसके साथ ही घोड़ाडोंगरी नगर में भी विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान घोड़ाडोंगरी में धूमधाम से रैली निकाली गई।