ठेठईटांगर: ताराबोगा में 4G/5G मोबाइल टावर की मांग, सांसद को सौंपा ज्ञापन
बुधवार सुबह 9 बजे ताराबोगा पंचायत के ग्रामीणों ने अमृत चिराग तिर्की के नेतृत्व में सांसद कालीचरण मुंडा से मुलाकात कर 4G/5G मोबाइल बीटीएस टावर लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि कमजोर नेटवर्क से शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल बैंकिंग और सरकारी सेवाएं प्रभावित हैं। सांसद ने दूरसंचार विभाग को अनुशंसा भेजने और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।