छत्तरगढ़: सीएचडी स्थित खेत में घुसी भेड़ों पर ओलमा देने पर किया जानलेवा हमला, एक को किया पीबीएम रेफर
1 सीएचडी छत्तरगढ़ में खेत में घुसी भेड़ों को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए बीकानेर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मिरजे खा पुत्र हाजी बग्गू खा निवासी 1 सीएचडी छत्तरगढ़ ने पुलिस थाना छत्तरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।