चंदौली: चंदौली में यातायात पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 177 वाहनों का चालान और ₹191000 का जुर्माना
सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए जनपद में चलाए जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान में गुरुवार को यातायात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विभिन्न नियम उल्लंघन पर 177 वाहनों का चालान काटते हुए कुल ₹191000 का जुर्माना अधिरोपित किया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट,बिना सीटबेल्ट आदि नियमो के उल्लंघन पर कार्रवाई हुई।