चंदौली: चंदौली के एक गांव में विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप, थानों के चक्कर काट थक चुकी पीड़िता एसपी ऑफिस पहुंची
जिले में एक महिला द्वारा विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गुप्त वीडियो बनाकर धमकाने और ससुराल पक्ष द्वारा उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद मामला तूल पकड़ लिया है। पीड़िता गुरुवार दोपहर सीधे एसपी कार्यालय पहुंची और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे से न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि गुप्त वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी जा रही है।