चंदौली: सैयदराजा पुलिस ने दुर्गावती पुलिस की मदद से बबुरहन से एक शातिर गौ तस्कर को दबोचा, गौ तस्करी व अन्य मामलों में था वांछित
गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैयदराजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गौ-तस्करी में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि दुर्गावती पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी धर्मेंद्र राम बिहार के कैमूर भभुआ जिले के बबुरहन गांव का निवासी है। पुलिस ने यह जानकारी गुरुवार दोपहर को दी है।