चंदौली: यातायात पुलिस ने जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया, 103 वाहनों का चालान, ₹149000 का जुर्माना
पुलिस महानिदेशक स्तर के निर्देशों के क्रम में जनपद चंदौली में बुधवार को यातायात पुलिस और थाना पुलिस के संयुक्त टीम ने व्यापक के वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 103 वाहनों का चालान किया गया, जबकि ₹149000 का जुर्माना वसूला गया। चेकिंग अभियान में बिना हेलमेट,नो पार्किंग,ब्लैक फिल्म लगे वाहन आदि पर कार्यवाही की गई।