चंदौली: चंदौली में दवा व्यापारी रोहिताश पाल हत्याकांड पर उबाल, शूटर फरार, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, SP कार्यालय का घेराव
दवा व्यापारी रोहिताश पाल हत्याकांड को 16 दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य शूटरों की गिरफ्तारी न होने पर जिले में एक बार फिर आक्रोश भड़क उठा है। गुरुवार दोपहर राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम रामपाल अपने समर्थको के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम पाल ने पुलिस पर कई सवाल उठाए है।