अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर बुधवार दोपहर पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदर के प्रांगण में समेकित खेलकूद एवं संस्कृति कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी चकिया द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक सुलेख,चित्रकला,गणित दौड़ आदि प्रदर्शन किया।