महाराजगंज: सुनहरा गांव में घर में भूसा भरते समय युवक को सर्प दंश, हालत गंभीर, किया गया इलाज
13 अगस्त बृहस्पतिवार की रात्रि 8:00 बजे घर में भूसा भरने के समय एक युवक को सर्प ने डस लिया। जिसकी चीज पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक ने सर्प दंश की बात बताई। सर्प को खोजबीन कर उसे डब्बे में भर लिया गया और युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां युवक का देर रात्रि तक इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर के मुताबिक युवक की हालत खतरे से बाहर बताई गई।